Printed From:

इस पृष्ठ पर इस वेबसाइट (इसके बाद से "साइट") के उपयोग को नियंत्रित करने वाले नियमों और शर्तों का वर्णन है।

  • इस साइट पर विज़िट कर आप, बिना शर्त, वादा करते हैं कि इन नियमों और शर्तों का पालन करेंगे।

नियमों एवं शर्तों को, बिना पहले सूचना दिए, किसी भी समय बदला जा सकता है, इसलिए हमारी सलाह है कि आप इन्हें नियमित रूप से पढ़ते रहें।

1. बौद्धिक संपत्ति

यह साइट सनोफ़ी ग्रुप की सनोफ़ी इंडिया लिमिटेड (इसके बाद से "कंपनी") से संबद्ध है और उसी के द्वारा संचालित की जाती है। Allergyfree.co.in साइट का ले-आउट और ट्रेडमार्क, लोगो और डोमेन (domain) नाम सहित नज़र आने वाले सभी भाग, प्रचलित बौद्धिक संपत्ति कानूनों द्वारा संरक्षित हैं, और फ्रेंच मूल कंपनी सनोफ़ी या उसकी सहायक कंपनियाँ की संपत्ति हैं या उनका उपयोग किसी अधिकार के तहत किया गया है।

कंपनी की लिखित पूर्व अनुमति के बिना इस साइट के किसी भी भाग की, किसी भी तरीके से, किसी भी माध्यम पर पूर्ण या आंशिक प्रतिलिपि बनाने, प्रस्तुत करने, हेर-फेर करने, संपादित करने, डाउनलोड करने, विकृत करने, प्रसारित करने या वितरित करने की अनुमति नहीं है। केवल प्रेस से जुड़ी आवश्यकताओं हेतु उपयोग की इस शर्त पर अनुमति है कि यहाँ उल्लिखित बौद्धिक संपत्ति अधिकारों और किसी भी अन्य संपत्ति अधिकार का पालन किया जाए। आपके व्यक्तिगत, निजी, गैर-वाणिज्यिक उपयोग हेतु निजी प्रयोजन के लिए केवल आपके निजी कंप्यूटर पर प्रतिलिपि बनाने की अनुमति है।

साइट पर रची गई या दिखाई गई वस्तुओं के प्राधिकृत उपयोग के दौरान उन्हें किसी भी तरीके से विकृत, परिवर्तित या संशोधित नहीं किया जाना चाहिए।

सनोफ़ी या उसकी सहयोगी कंपनियों के पास उसके बौद्धिक संपत्ति अधिकारों के किसी भी उल्लंघन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित है।

2.जानकारी का स्वरूप

Allergyfree.co.in वेबसाइट एलर्जी को समझने और रोकने से संबंधित है।

इस साइट पर प्रकाशित जानकारी, विशेष रूप से वित्तीय जानकारी, को निवेश करने हेतु प्रोत्साहन के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में इसका अर्थ ग्राहक तलाशना या सार्वजनिक पेशकश करना नहीं निकाला जाना चाहिए, और न ही यह सनोफ़ी और/या उसकी संबद्ध सहयोगी कंपनियों में शेयर या अन्य सिक्योरिटी खरीदने या उनकी अदला-बदली करने का प्रस्ताव है। कंपनी इस विषय पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है कि इस साइट पर पोस्ट की गई वित्तीय जानकारी (यदि वित्तीय जानकारी ऑनलाइन प्रदान की गई है) को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।

इस साइट पर इसकी विषय-वस्तु से संबंधित विशेषज्ञों के विचार या प्रेस में छपे लेखों के अंश हो सकते हैं । ऐसी कोई भी जानकारी केवल विशेषज्ञ या प्रकाशन के विचार दर्शाती है, और इन विचारों से सनोफ़ी ग्रुप का सहमत होना अनिवार्य नहीं है। ऐसे विशेषज्ञ सनोफ़ी ग्रुप के कर्मचारी नहीं हैं और उन्हें सनोफ़ी द्वारा उनके विचारों का उपयोग करने के ऐवज़ में कोई पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है। कंपनी ऐसी किसी भी जानकारी और विचारों की सटीकता या संपूर्णता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। विशेषज्ञों के विचार उनके व्यक्तिगत विचार हैं और इन्हें कभी भी कंपनी और/या सनोफ़ी के विचार या इनका उत्तरदायित्व नहीं समझा जाना चाहिए।

इस साइट पर स्वास्थ्य, शारीरिक स्थिति, चिकित्सा क्षेत्र और चिकित्सीय उपचारों के बारे में भी जानकारी दी गई है, जो केवल मानव उपयोग के लिए है। साइट पर कथित जानकारी केवल जानकारी प्रदान करने के प्रयोजन से ही प्रकाशित की गई है, और यह जानकारी आपके डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह के स्थान पर प्रयोग नहीं की जा सकती है। किसी भी परिस्थिति में इस जानकारी का उपयोग किसी बीमारी या शारीरिक समस्या की चिकित्सकीय पहचान करने के लिए, या इस साइट पर प्रस्तुत की गई दवाओं के बारे में सलाह देने या उनका उपयोग करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। यह साइट स्वास्थ्य संबंधी आशंकाओं, प्रतिकूल घटनाओं या उत्पादों से जुड़ी तकनीकी शिकायतें दर्ज कराने या सनोफ़ी उत्पादों के बारे में तकनीकी या चिकित्सीय प्रश्न पूछने हेतु उपयोग के लिए नहीं बनाई गई है। ऐसे सभी मामलों में आपको अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह लेनी चाहिए।

3.अन्य साइट्स के लिए लिंक

इस साइट के ज़रिए पहुँची जा सकने वाली किसी तृतीय पक्ष साइट की ज़िम्मेदारी कंपनी या सनोफ़ी की नहीं होगी। इस कंपनी से पूर्णत: स्वतंत्र ऐसी तृतीय पक्ष साइट्स की विषय-वस्तु को नियंत्रित करने का हमारे पास कोई उपाय नहीं है। इसके अतिरिक्त, किसी भी स्थिति में इस साइट और किसी तृतीय पक्ष साइट के बीच कोई लिंक होने का यह मतलब नहीं है कि कंपनी किसी भी तरीके से उस साइट की विषय-वस्तु का और विशेष रूप से उसके उपयोग में लाने के तरीके का अनुमोदन करती है।

इसके साथ ही आपकी ज़िम्मेदारी है कि इस साइट से, विशेष रूप से एक या अधिक कंप्यूटर वायरस, ट्रोजन हॉर्स या अन्य किसी "पेरासाइट (parasite)" से हो सकने वाले संक्रमण के निवारण हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतें। बाह्य साइट्स में इस साइट तक पहुंचने के लिए हाइपरलिंक शामिल हो सकते हैं। ऐसे लिंक कंपनी की स्पष्ट पूर्व सहमति के बगैर नहीं बनाये जाने चाहिए। किसी भी मामले में कंपनी किसी भी तरीके से ऐसी साइट की गैर-उपलब्धता के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, और न ही उनकी छानबीन या जाँच करती है और न ही उनका अनुमोदन करती है। कंपनी उन साइट्स पर मौजूद या उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई विषय-वस्तुओं, विज्ञापनों, उत्पादों या अन्य घटकों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।

4.व्यक्तिगत जानकारी एवं अन्य जानकारी

4.1 आपके द्वारा कंपनी के साइट के उपयोगकर्ता होने के कारण आपके द्वारा ई-मेल/साइट के उपयोग/ रजिस्ट्रेशन के ज़रिये दिए गए व्यक्तिगत डेटा का खुलासा कंपनी किसी तृतीय पक्षों को नहीं करती है। इस जानकारी का उपयोग केवल आपको यथासंभव प्रभावी रूप से उत्तर प्रदान करने की दृष्टि से किया जाएगा।

4.2 इस साइट पर आपकी गोपनीय जानकारी नहीं ली जाती है। फलस्वरूप, तथा उपरोक्त जानकारी को छोड़कर, आपके द्वारा दी गई कोई भी जानकारी, किसी भी रूप में - दस्तावेज़, डेटा, ग्राफिक, प्रश्न, सुझाव, अवधारणा, टिप्पणी, या अन्य - किसी भी परिस्थिति में गोपनीय नहीं मानी जाएगी। फलस्वरूप, आपके द्वारा मात्र इसे हमें भेजने से ही हमें आपका अनुरोध पूरा करने की दृष्टि से इसके उपयोग, पुनर्उत्पादन, प्रकाशन, परिवर्तन या भेजने का अधिकार मिल जाता है।

5.जवाबदेही की सीमाएँ

अपने सामर्थ्य के अनुसार कंपनी इस साइट पर प्रकाशित जानकारी को सटीक और नवीनतम बनाए रखने के सर्वोतम प्रयास करती है। किसी पूर्व सूचना के बिना किसी भी समय इन नियमों एवं शर्तों में संशोधन करने का अधिकार कंपनी सुरक्षित है। हालाँकि कंपनी इस बात की गारंटी नहीं दे सकती है कि इस साइट पर उपलब्ध जानकारी सटीक, सही, नवीनतम या पूर्ण है।

इसके फलस्वरूप, और कंपनी द्वारा की गई घोर या जानबूझ कर की गई किसी लापरवाही से संपत्ति को होने वाली क्षति को छोड़कर, कंपनी निम्न मामलों में किसी भी प्रकार से जवाबदेह नहीं होगी:

  • साइट पर उपलब्ध जानकारी में गलतियों, त्रुटियों या चूकों के लिए;
  • किसी तृतीय पक्ष द्वारा धोखाधड़ी से की गई घुसपैठ, जिसके फलस्वरूप इस साइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी या आइटमों में बदलाव हुए हैं;
  • और अधिक व्यापक तौर पर, किसी भी कारण से, किसी भी मूल के कारण, स्वरूप में या किन्हीं भी प्रकार के परिणामों सहित, संपत्ति को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति या परिणामी हानि के लिए, चाहे कंपनी को ऐसी क्षति या हानि की आशंका की चेतावनी पहले ही दी जा चुकी हो, और जो इसलिए हुई (i) क्योंकि इस साइट तक पहुँच प्राप्त हुई या इसे प्राप्त करना असंभव रहा, (ii) क्योंकि साइट का उपयोग किया गया, जिसमें ऐसी क्षति या वायरस भी शामिल है, जो आपके कंप्यूटर या किसी दूसरी संपत्ति को संक्रमित कर सकता है, और/या (iii) क्योंकि साइट से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आने वाली किसी भी जानकारी पर विश्वास किया गया था।

यहां प्रस्तुत इस साइट के या किसी दूसरी साइट के अंश किसी भी प्रकार की अंतर्निहित या व्यक्त गारंटी के बिना, "जैसा है" के आधार पर प्रदान किए गए हैं। कंपनी अपने बाज़ार मूल्य या किसी भी प्रदत्त उद्देश्य के लिए उपयुक्तता के संबंध में कोई सापेक्ष, असीमित तौर पर अन्तर्निहित या व्यक्त गारंटी नहीं देती है।

6.इस वेबसाइट की उपलब्धता

आप स्वीकार करते हैं (i) कि इस साइट को त्रुटिहीन रूप में उपलब्ध कराना तकनीकी रूप से असंभव है, और यह कि कंपनी ऐसा करने की ज़िम्मेदारी नहीं ले सकती; (ii) कि त्रुटियों के कारण साइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकता है, और यह कि (iii) साइट का परिचालन ऐसी घटनाओं और/या मामलों से प्रभावित हो सकता है, जो कंपनी के नियंत्रण में न हों - जैसे आपके और कंपनी के बीच तथा कंपनी और दूसरे नेटवर्क के बीच प्रसारण और संचार के माध्यम।

कंपनी और/या इसके आपूर्तिकर्ता साइट के रखरखाव और/या उसमें सुधार और/या परिवर्तन के उद्देश्य से कभी भी पूरी साइट या उसके कुछ भाग को अस्थायी या स्थायी रूप से संशोधित या बंद कर सकती/ सकते है/हैं। यह कंपनी साइट में हुए किसी भी परिवर्तन, निलंबन या अवरोध के लिए ज़िम्मेदार नहीं है।

7.उत्पादों की जानकारी

इस साइट पर दी गयी या प्रकाशित जानकारी में सनोफ़ी ग्रुप के उन उत्पादों, कार्यक्रमों और सेवाओं का प्रत्यक्ष या परोक्ष ज़िक्र हो सकता है जो कुछ देशों या क्षेत्रों में लांच नहीं हुए हैं, घोषित या उपलब्ध नहीं हैं या जिन्हें अलग नामों से बेचा जा रहा है और जिनके उपयोग पर किसी देश विशेष के अनुसार अलग विनियम और शर्तें लागू हैं। ऐसे संदर्भों का यह अर्थ कतई नहीं है कि सनोफ़ी ग्रुप का उन उत्पादों, कार्यक्रमों या सेवाओं को आपके देश में बेचने का इरादा है। उपलब्ध उत्पादों, कार्यक्रमों और सेवाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए आप कंपनी या अपने सनोफ़ी सेल्स पार्टनर से संपर्क करें।

8.कानूनी प्रावधान

यह साइट और इसकी विषय-वस्तु भारत के कानूनों के अधीन है और इस संबंध में सभी विवाद मुंबई स्थित न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र के विचाराधीन होंगे।

9.नियम एवं शर्तें

9.1 साइट के प्रकाशक:
सनोफ़ी इंडिया लिमिटेड
सनोफ़ी हाउस, सीटीएस नंबर 117-बी,
एल&टी (L&T) बिज़नेस पार्क साकी विहार रोड,
पोवई, मुंबई - 400072

9.2 प्रकाशन प्रमुख:
निकुंज ठक्कर

9.3 साइट होस्टिंग:
सनोफ़ी इंडिया लिमिटेड
सनोफ़ी हाउस, सीटीएस नंबर 117-बी,
एल&टी (L&T) बिज़नेस पार्क साकी विहार रोड,
पोवई मुंबई - 400072

10. फ़ोटो / वीडियो क्रेडिट:

आईस्टॉक (Istock), इमेजबाज़ार (Imagebazaar) इमेज